जालंधर। मणिपुर घटना को लेकर जहा 9 अगस्त को भारत बंद की कॉल दी गई थी वहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी समर्थन देते हुए कहा कि मणिपुर में जो घटना हुई वह उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की और कहा कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए । इस मौके पर मुस्लिम नेता मोहमंद अकबर अली, सोडल मस्जिद रहमानिया के सदर मोहम्मद गुलफाम, मोहम्मद इरफान बिल्डर एवं समाज सेवी, मोहम्मद शकील ठेकेदार, मोहम्मद फारुख सोफ़ा वाले ,महबूब ठेकेदार, मोहम्मद अफजल, सलीम अहमद, हासिम वह अन्य मोजूद थे।



