Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

12 से अधिक आपराधिक मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपी डल्लेवालिया गिरफ्तार

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और मोगा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर गोपी डल्लेवालिया मोगा के संतोख सिंह मर्डर केस का मास्टरमाइंड है। इस संबंध में DGP पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट करके जानकारी दी है।
गैंगस्टर गोपी डल्लेवालिया गोरू बच्चा ग्रुप का मेंबर है। गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा संतोख सिंह हत्याकांड के मास्टरमाइंड हैं। गोपी डल्ले वालिया भगौड़ा भी था। उसके खिलाफ कत्ल, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली, हथियार एक्ट आदि जैसे 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं संतोख सिंह मर्डर केस में मोगा थाना सिटी वन पुलिस ने 16 जुलाई को हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments