Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

फुटबॉल मैदान के विस्तार के लिए 400 साल पुराना एक कैथोलिक चैपल तोड़ने के मंसूबे पर भड़के लोग- कानूनी लड़ाई लड़ने की दी चेतावनी

Spread the News

नई दिल्ली।  केंद्र शासित दमन में एक फुटबॉल मैदान के विस्तार के लिए ऐतिहासिक धार्मिक स्थल तोड़ने की तैयारी नगर पालिका द्वारा की जा रही है। हालांकि इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है। बता दें कि दमन के मोती दमन इलाके में करीब 400 साल पुराना एक कैथोलिक चैपल है। यह चैपल पुर्तगालियों द्वारा बनवाया गया था। अब एक फुटबॉल मैदान को विस्तार देने के लिए नगर पालिका ने इस चैपल को गिराने का प्रस्ताव रखा है, जिसका कैथोलिक ईसाई समुदाय द्वारा विरोध किया जा रहा है।

एक महीने पहले दमन म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के प्रशासनिक विभाग की बैठक हुई थी। इस बैठक में नगर पालिका की चुनी हुई विंग ने मोती दमन इलाके में स्थित एक फुटबॉल मैदान के विस्तार का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए चैपल को गिराने की बात कही गई। जैसे ही यह खबर बाहर आई, कैथोलिक ईसाई समुदाय के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। फादर ब्रायन रोड्रिगेज के नेतृत्व में समुदाय के लोगों ने दमन म्यूनिसिपल की अध्यक्ष सोनल पटेल से मुलाकात की और चैपल ना गिराने की अपील की।

लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं इस चैपल से जुड़ी हुई हैं। लोगों का कहना है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी जाती है तो वह इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। वहीं सोनल पटेल ने बताया कि कैथोलिक समुदाय और चैपल के पुजारियों ने एक पत्र भेजा है। सभी की सहमति के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भूमि अधिग्रहण विभाग के अधिकारी मौके पर जाएंगे और वहां पुजारियों और स्थानीय नेताओं से बातचीत करेंगे। बीते साल नवंबर में दमन के जिला अधिकारी ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इस प्रोजेक्ट की सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट स्टडी (SIAS) कराने के आदेश दिए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments