पुणे । महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक एसयूवी कार ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। कार चालक फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। आधी रात एक कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैन ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।



