Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में ठंड से लोग बेहाल: कोहरे को लेकर मौसम विभाग का एक और अलर्ट

Spread the News

चंडीगढ़, 24 दिसंबर | मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने सोमवार और मंगलवार को पंजाब में फिर घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह 9 बजे तक लुधियाना, पटियाला, जालंधर, रोपड़, होशियारपुर, पठानकोट, मोगा, बठिंडा, अमृतसर और गुरदासपुर में कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रहेगी।

ऐसे में वाहन चालकों को सावधान रहने की जरूरत है। घने कोहरे में यात्रा करने से बचें। हालांकि, सुबह 10 बजे के बाद अधिकांश जिलों में कोहरा छंट जाएगा और धूप निकलने से मौसम साफ हो जाएगा। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 दिसंबर से कोहरा कम हो जाएगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

कई जिलों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच गिर सकता है। वहीं, पंजाब के कुछ जिलों में रविवार को हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। इसके अलावा दिन में कुछ जिलों में बादल छाये रहे। जिसमें होशियारपुर और पठानकोट में कुछ देर के लिए धूप निकली।

विभाग के मुताबिक बठिंडा सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मोगा में 6.1 डिग्री, अमृतसर में 6.2 डिग्री, लुधियाना में 6.6 डिग्री, जालंधर और पटियाला में 7.2 डिग्री, रोपड़ में 7.1 डिग्री, पठानकोट में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments