सुल्तानपुर लोधी( डा.सुनील धीर)। 2018 बैच के पी.सी.एस. अधिकारी जसप्रीत सिंह ने आज यहां उपमंडल मजिस्ट्रेट के रूप में पदभार ग्रहण किया।
पद संभालने के बाद जसप्रीत सिंह ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पंजाब सरकार और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर की जाने वाली गतिविधियों और विभिन्न जनहितैषी योजनाओं को सुचारू तरीके से जमीनी स्तर पर लागू करना होगा।
सुल्तानपुर लोधी से पहले, जसप्रीत सिंह ने रूपनगर और फतेगढ़ साहिब में सहायक आयुक्त, एसडीएम के रूप में कार्य किया। बस्सी पठाना और सुनाम ऊधम सिंह वाला में एसडीएम के रूप में सेवाएँ निष्पादित की गई हैं।



