Tuesday, November 17, 2026
No menu items!
Google search engine

वर्ल्ड हार्ट डे पर पारस हॉस्पिटल ने किया वॉकथान का आयोजन

Spread the News

Svg%3E

पंचकूला, 2 अक्टूबर ।  सेक्टर पाँच पंचकुला के यवनिका पार्क में पारस हॉस्पिटल के कार्डिओ डिपार्टमेंट द्वारा वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष्य में वॉकथान कार्यक्रम आयोजित गया।  इस कार्यक्रम में योगा तथा जुम्बा भी करवाया गया । इसमें पंचकुला के सैकड़ों लोगो ने हिस्सा लिया। कार्डिओ डिपार्टमेंट के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट डॉ हरिंदर कुमार बाली के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिल की बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि व्यायाम तथा अच्छी जीवन शैली को अपनाकर दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल की समय समय पर जाँच भी ज़रूरी है। इस अवसर पर पाई अकैडमी की फाउंडर तथा मोटिवेशनल स्पीकर प्रियंका पुनिया ने कहा कि दिल को हमारे शरीर का केंद्र है । दिल शरीर का ऐसा अंग है जिसका मानवीकरण किया जाता है जैसे दिल आ जाना , दिल बैठ जाना ,दिल टूट जाना आदि।

श्रीमती पुनिया ने कहा कि हमे अपने दिल की बात सुननी चाहिए । हमे औरों का दिल जीतने से पहले अपने दिल को जितना ज़रूरी है। इस अवसर पर आर जे शैलजा ने कई गेम्स करवाये तथा कूपन बाँटे। इस अवसर पर पारस हॉस्पिटल की टीम , पंखुड़ी , संदीप नैयर , पूर्व मेयर उपेन्द्र अहलूवालिया , शारदा कठपालिया , उषा शर्मा ,प्रमिला नैन तथा प्रोमिला सागवान उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments