Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में 3 बच्चियों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा: माता-पिता ही निकले हत्यारे

Spread the News

जालंधर, 2 अक्टूबर | जालंधर में 3 बहनों की हत्या के मामले में माता-पिता ही हत्यारे निकले हैं। उनके शव जालंधर के पास काहनपुर गांव में ट्रंक में पाए गए। बताया जा रहा है कि 5 बच्चे होने के कारण उनका पालन-पोषण नहीं कर पाने के कारण माता-पिता ने उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने हर पहलू पर गहनता से जांच करने के बाद संदेह के आधार पर मृत बच्चों के माता-पिता को पहले ही हिरासत में ले लिया था। दावा किया जा रहा है कि गरीबी के कारण उन्होंने ये सब किया है. फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

ये था पूरा मामला

जालंधर से आज एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर बस्ती के थाना मकसूद के गांव काहनपुर से है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments