Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में पेपरलेस विधानसभा की शुरुआत, सीएम मान ने किया शुरू नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन

Spread the News

चंडीगढ़, 21 सितंबर । पंजाब में पेपरलेस विधानसभा की शुरुआत हो गई है। विधानसभा में 2 रोज़ा सिखलाई वर्कशॉप आयोजित की जा रही है, जिसमें मंत्री, विधायक और अधिकारी आदि मौजूद हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन भी लॉन्च किया है।

इस मौके पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पेपरलेस विधानसभा होने से कागज की काफी बचत होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधानसभा को पेपरलेस बनाने से सरकारी खजाने को करीब 21 लाख रुपये की बचत होगी और 34 टन कागज की बचत होगी।

सदन की कार्यवाही के साथ-साथ विधानसभा समितियों की कार्यप्रणाली भी पेपरलेस होगी। एनआईसी की टीम सभी सदस्यों के संपर्क में रहेगी। विधानसभा परिसर में एनआइसी का कार्यालय बनाया जायेगा। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पहले ही कहा था कि आगामी विधानसभा सत्र की सभी कार्यवाही कागज रहित होगी।

पंजाब सरकार ने सभी विधायकों की मे़ज एवं टेबल लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिसके चलते अब सदन की कार्यवाही ऑनलाइन होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments