Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

सुक्खा दुन्नेके की हत्या के बाद पंजाब में अलर्ट, गैंगस्टरों के साथियों के घरों पर पुलिस की छापेमारी

Spread the News

चंडीगढ़, 21 सितंबर । पंजाब के खतरनाक गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके की कनाडा में हत्या के बाद पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है और पुलिस फुल एक्शन मोड में है। हालांकि कनाडा की पुलिस ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद पंजाब में गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है।Svg%3E

गैंगस्टरों से संबंधों के संदेह के चलते पुलिस कई घरों की तलाशी ले रही है। खन्ना में पुलिस ने गोल्डी बराड़ के साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने करीब 5 जगहों पर छापेमारी की। इसी तरह, पंजाब पुलिस ने रोपड़ जिले में 14 स्थानों पर छापेमारी की और 11 लोगों को हिरासत में लिया। मुक्तसर साहिब में भी पंजाब पुलिस की टीमों ने गैंगस्टरों के साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments