होशियारपुर, 30 सितंबर । होशियारपुर के टांडा में चलती ट्रेन के AC डिब्बे से धुआं निकलने से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, धुआं आग के कारण नहीं, बल्कि ब्रेक रबड़ के फटने के कारण था। मौके पर ट्रेन के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशामक यंत्र की मदद से धुआं बुझाया और ट्रेन फिर से अपने रास्ते पर चल पड़ी।
बता दें कि धुआं निकलने के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद मामले की जानकारी पास के स्टेशन मास्टर को दी गई। इसके बाद इलाके की फायर ब्रिगेड की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। ट्रेन के बी-5 कोच से धुआं निकल रहा था।



