Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

ऑटो ने 2 साइकिल सवारों को मारी भयानक टक्कर – हादसे में मोहाली के एक डॉक्टर की हुई मौत

Spread the News

चंडीगढ़, 30 सितंबर । यहां से एक बुरी खबर सामने आई है। एक तेज रफ्तार ऑटो ने दो साइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिससे मोहाली के एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा कुछ दिन पहले मटका चौक के पास हुआ था। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है।

मोहाली से चंडीगढ़ साइकिल से जा रहे दोनों साइकिल सवारों को एक ऑटो चालक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह मोहाली में डेंटल क्लीनिक चलाता था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 2 बेटियां हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments