नई दिल्ली, 13 अक्तूबर। छात्रों सहित लगभग 200 भारतीयों का पहला समूह एक चार्टर्ड उड़ान से इज़राइल से नई दिल्ली लौटा। यह कदम इजराइल में हमास आतंकवादियों के हमलों के बाद उठाया गया है, जिसके बाद भारत को अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू । दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यात्रियों का स्वागत किया।
2019 से इजराइल में रह रहे भारतीय शोधकर्ता शाश्वत सिंह ने संघर्ष के दौरान अपने अनुभव व्यक्त किए। उन्होंने शांति की उम्मीद जताई और भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की। लगभग 18,000 भारतीय इज़राइल में रहते हैं, जिनमें से कुछ वेस्ट बैंक और गाजा में भी हैं
भारत के छात्रों ने इजराइल में तनावपूर्ण स्थिति का वर्णन करते हुए अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने हवाई हमले के सायरन सुने और लगातार हमलों का सामना किया, इज़रायली सरकार ने सुरक्षा के लिए अस्थायी शिविर उपलब्ध कराए। निकासी प्रक्रिया सुचारू बताई गई, लेकिन जो लोग पीछे रह गए उन्हें कठिन और अस्थिर वातावरण का सामना करना पड़ा।
इन भारतीय नागरिकों की वापसी इजराइल में संघर्ष के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



