Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

बरनाला के बस ड्राइवर की बेटी बनीं जज

Spread the News

बरनाला,13 अक्तूबर। बरनाला में पी.आर.टी.सी. बस ड्राइवर की बेटी किरणदीप कौर ने जज बनने का अपना बचपन का सपना पूरा किया। किरणदीप ने अपने माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी पूरी यात्रा में उनका अटूट समर्थन किया। उन्होंने साझा किया कि उनकी यात्रा सिधवां खुर्द में जीएसजी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में बीएएलएलबी ऑनर्स में डिग्री हासिल करने के साथ शुरू हुई, जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और यूनिवर्सिटी टॉपर बनीं।

भावुक होते हुए किरणदीप कौर ने आगे कहा कि जब मैं किंडरगार्टन में पढ़ती थी, तो स्कूल में बाल दिवस समारोह के दौरान मेरी मां ने मुझे वकील बना दिया था। उसके बाद मेरे मन में कानून की पढ़ाई करने की जिज्ञासा हुई और तभी से मेरा लक्ष्य एक न्यायिक अधिकारी बनने का हो गया। जिसके बाद मैंने दिन-रात कड़ी मेहनत की और आज मुझे अपना यह सपना साकार हो गया है।

चंडीगढ़ में डेढ़ साल की कोचिंग के बाद किरणदीप को कानूनी शोधकर्ता के रूप में भी अनुभव प्राप्त हुआ। अपने काम की ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए उसने लगन से अपनी परीक्षा की तैयारी की। किरणदीप की कड़ी मेहनत तब सफल हुई जब उसने अपनी परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं, जिनमें जनवरी में प्रीलिम्स, जून में मेन्स और अक्टूबर में इंटरव्यू शामिल था।

किरणदीप कौर के जज बनने की खबर फैलते ही शहर और पूरे बरनाला जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के विभिन्न संगठनों के नेता किरणदीप कौर के घर पहुंचे और परिवार को बधाई दी। इस मौके पर फिल्म अभिनेता व निर्देशक भूपिंदर बरनाला, पीआरटीसी अधिकारी दविंदर बरनाला, वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद धर्म सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments