ध्वजारोहण समारोह में विधायक बावा हेनरी, पार्षद राजविंदर सिंह राजा, निर्मल सिंह निम्मा प्रधान गोगा लाहौरिया सहित अन्य ने लिया भाग
जालंधर, 26 जनवरी (प्रेस विज्ञप्ति)। आज मुस्लिम कालोनी जालंधर में कारी अबू नसर साहिब की अध्यक्षता में मदरसा तालीमुल इस्लाम के बैनर तले गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह किया गया। जिस में मदरसे के बच्चों एवं बच्चियों ने अपने भाषणों में जनता के सामने गणतंत्र दिवस का महत्व ओैर उस के इतिहास पर रोशनी डाली।
जिसके बाद सियासी अतिथी विधायक बावा हेनरी, पार्षद राजविंदर सिंह राजा, प्रधान गोगा लाहौरिया, पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, विश्व प्रसिद्ध संस्था नेेैशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार, युवा धार्मिक विद्वान मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी,नदवी मुफ्ती नूरुद्दीन नदवी, इंजीनियर फिरदौस गनी, मास्टर अबुल हसन, हाफिज तबरेज साहब, नेेैशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंसूर आलम, मुजफ्फर आलम, आदिल साहब व अन्य शामिल हुए।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा धार्मिक विद्वान मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी ने कहा कि मुसलमानों, विशेषकर मदरसों से जुड़े लोगों को अपने देश की आजादी के इतिहास को अवश्य पढऩा और पढ़ाना चाहिए। जब तक हम अपने इतिहास के बारे में नहीं जानते। हम देश के अंदर सिर उठाकर नहीं रह सकते। आगे, मौलाना अमृतसरी ने स्वतंत्रता संग्राम में मदरसा के उलामाओं की महत्वपूर्ण भूमिका एवं रेशमी रूमाल आंदोलन, खिलाफत आंदोलन और सत्याग्रह आंदोलन सहित विभिन्न आंदोलनों का भी उल्लेख किया।
अंत में उन्होंने दो टूक कहा कि आर.एस.एस प्रमुख मोहन भागवत बार-बार मुसलमानों को भारत में न डरने की सलाह देते रहते हैं जो सही नहीं है,क्योंकी हम इस देश में किराएदार नहीं बल्कि बराबर के हिस्सेदार हैं। मोहन भागवत बार बार यह बयान दे कर हमारे अंदर निराशा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।



