लुधियाना। हक की आवाज़ संसथा के अध्यक्ष जनाब सज्जाद आलम द्वारा एक गणतंत्र दिवस पर एक विशेष समागम का आयोजन किया गया ।74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मोडल काॅलोनी, निकट मस्जिद अबु बकर, लुधियाना पंजाब में झंडात्तोलन एंव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी द्वारा परचम कुशाई की गई।इस मौके पर मोडल कॉलोनी के ज़िम्मेदारान सरपंच सरदार लकी सिंह, सरदार रौशन सिंह, हाजी यामीन, बदरुद्दीन के अलावा सीमांचल से आए ‘गांव मोहल्ला’ चैनल के पत्रकार निहाल अख़्तर प्यामी साहब, शाहनवाज बेबाक साहब और सैकड़ों की संख्या में आम जन मौजूद थे।



