नई दिल्ली, 19 अगस्त | अगर आप घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे तो इससे पहले आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवा ले। दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर आज कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 9 पैसे महंगा होकर 94.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 10 पैसे बढ़कर 87.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें भी बढ़कर लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई हैं।
गाजियाबाद में पेट्रोल 26 पैसे बढ़कर 94.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल 30 पैसे महंगा होकर 87.75 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 31 पैसे महंगा होकर 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे बढ़कर 90.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 79.50 डॉलर प्रति बैरल हो गई है, जबकि WTI का रेट 76.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।



