भोगपुर ,18 अगस्त। वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भोगपुर में चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति से संबंधित विभिन्न कविताएं, गीत व नाटक प्रस्तुत किए। प्री विंग के बच्चों ने विभिन्न देशभक्तिपूर्ण वेशभूषा पहनकर सभी का दिल जीत लिया। इसके साथ ही बच्चों की झंडा बनाओ, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। अंत में मैडम ने सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।



