मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार आज अपने जन्मदिन के मौके पर महाकाल दरबार पहुंचे। इस बीच भारतीय टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी उनके साथ महाकाल दरबार में नजर आए।
आज सुबह भस्म आरती के दौरान अक्षय कुमार बाबा महाकाल की भक्ति में इतने लीन हो गए कि भोलेनाथ के जयकारों पर भोले शंभू नाचने-गाने लगे और तालियां बजाकर नाचने लगे। इस बीच खास बात ये रही कि एक्टर अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव फॉर्मल ड्रेस में चोला पहने नजर आए।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार पहले भी कई बार महाकाल के दरबार में आ चुके हैं लेकिन आज अपने जन्मदिन पर वह बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे नजर आए जहां उन्होंने बाबा महाकाल से अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की सफलता की कामना भी की।
क्रिकेटर शिखर धवन भी आज भस्म आरती में बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे, जहां वह सफेद वस्त्र में नजर आए। उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करने के साथ ही विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के लिए भी बाबा महाकाल से कामना की।



