नई दिल्ली। G20 को अब से G21 कहा जाएगा। अफ़्रीकी संघ को स्थायी सदस्यता प्राप्त हो गई है। भारत ने स्वयं को ग्लोबल साउथ के नेता के रूप में स्थापित किया। अफ़्रीकी संघ में 55 देश हैं। पीएम मोदी ने कहा, हमने प्रस्ताव दिया था कि अफ्रीकी संघ को जी20 की स्थायी सदस्यता दी जानी चाहिए। मुझे यकीन है कि आप सभी इससे सहमत होंगे। आप सभी की सहमति से आगे बढ़ने से पहले मैं अफ़्रीकी यूनियन को सदस्य के रूप में आमंत्रित करता हूँ।
दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, दुनिया में कोविड-19 के बाद विश्वास की कमी का बड़ा संकट आया है। युद्ध ने विश्वास की कमी को और गहरा कर दिया है। जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी अविश्वास के संकट को भी हरा सकते हैं। आइए हम सब मिलकर दुनिया में विश्वास की कमी को आस्था और विश्वास में बदलें। यह समय सभी को एक साथ मिलकर चलने का है।’ सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास का मंत्र हम सभी के लिए मार्गदर्शक बन सकता है।



