अमृतसर, 12 जनवरी | अमृतसर के केंद्रीय सुधार गृह में जांच के दौरान दोषियों की तलाशी ली गई। जिसमे 38 मोबाइल फोन बरामद किए गए। 38 दोषियों के पास से 38 फोन बरामद हुए।
गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी से बैठक की गई और उसके बाद जेल अधिकारियों ने बैरकों की जांच की जिसमे 38 फोन मिले।
जेल अधिकारियों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। अधिक जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इसपे कार्रवाई की जाएगी।



