संगरूर, 11 जनवरी | सीएम भगवंत मान ने हवाई यात्रा कराने का ऐलान किया है। संगरूर पहुंचे सीएम मान ने यह घोषणा की, यहां उन्होंने हॉकी एस्ट्रोटर्फ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने कांझला में वेट लिफ्टिंग और ग्रामीण पुस्तकालय की भी शुरुआत की है।
CM मान ने कहा कि हमने तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है। हमने 2.25 करोड़ रुपये एडवांस दिए लेकिन फिर भी उन्होंने इनकार कर दिया। हमें इंजन देने से मना कर दिया लेकिन कोई बात नहीं, हम आपको हवाई जहाज से ले जायेंगे, हमारी बुकिंग हो गयी है। इस दौरान सीएम मान ने संगरूरवासियों का भी शुक्रिया अदा किया और उन्हें आश्वासन दिया कि वे आते रहेंगे।



