Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

कुल्फी के पैसे मांगने पर रेहड़ी संचालक 2 भाइयों को बेरहमी से गुंडों ने पीटा- 10 हजार भी लूट कर हुए फरार

Spread the News

खन्ना। लुधियाना में चांद सिनेमा के पास गुंडागर्दी की गई। रविवार देर रात कुल्फी के पैसे मांगने पर रेहड़ी लगाने वाले 2 सगे भाइयों को हमलावरों ने पीटा और उसकी रेहड़ी तोड़ दी गई। जाते जाते आरोपी गल्ले से करीब 10 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। शराब के नशे में धुत 8 से 10 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। रेहड़ी लगाने वाले राम नारायण ने बताया कि फौजी ढाबा के बाहर वह रेहड़ी लगाते हैं। रविवार की देर रात को 8 से 10 युवक रेहड़ी पर आए और कुल्फी खाने लगे।

आरोपियों का बिल करीब 350 रुपए बना था। जब पैसे मांगे तो एक युवक ने 90 रुपए गूगल-पे कर दिए। बाकी के पैसे देने से मना किया। जब उन्होंने पैसे मांगे तो भड़के बदमाशों ने उन पर हमला कर कर कपड़े फाड़ दिए। दोनों जख्मियों को लोगों ने लुधियाना सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments