Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में नूरां सिस्टर्स और साथियों ने लुटेरा पकड़ा:प्रोग्राम से लौट रहे थे, डिलीवरी-बॉय से लूट होती देख गाड़ी लुटेरों की बाइक में मारी, गिरफ्तार

Spread the News

जालंधर, 17 जुलाई |सूफी गायक नूरां सिस्टर्स और उनके साथियों ने देर रात लुटेरों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूट कर रहे थे। इस दौरान इन्होंने लूट होती देखी तो तुरंत अपनी गाड़ी लुटेरों की बाइक से टकरा दी। जिसके बाद दो लुटेरे मौके से फरार हो गए और एक नाबालिग लुटेरे को मौके पर पकड़ लिया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और उक्त नाबालिग लुटेरे को पुलिस के हवाले किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द पुलिस मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी।

ACP बोले- बीएससी चौक की ओर जाते में हुआ सारा वाक्य

एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने बताया कि देर रात नूरां सिस्टर्स वडाला चौक के पास से प्रोग्राम से फ्री होकर घर लौट रही थी। घर लौटने से पहले वह कुछ खाने के लिए बीएमसी चौक में स्थित एक 24-7 ग्रौसरी स्टोर पर चले गए थे। जब वह उक्त स्टोर के बाहर पहुंच ही रहे थे तो उन्होंने रास्ते में देखा कि कुछ बाइक सवार लुटेरे एक जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूट करने की कोशिश कर रहे थे।

जैसे ही उन्हें शक हुआ तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी से लुटेरों की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया। दो युवक मौके से भाग गए। जिसके बाद एक युवक मौके पर ही पकड़ लिया गया। जिसे देर रात थाने लाया गया था, तो पता चला कि उक्त युवक नाबालिग है।

ACP बोले- जोमेटो डिलीवरी बॉय के बयान दर्ज किए गए

एसीपी निर्मल सिंह ने कहा- प्रीतम कुमार नाम के व्यक्ति से उक्त आरोपी लूट करने कोशिश कर रहे थे। जिसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी उक्त युवक का फोन छीन कर फरार हो रहे थे। आरोपियों का बाइक पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना-4 में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश फिलहाल जारी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments