Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

एनएचपीसी का सोलर पावर प्रोजेक्ट जल्द किए जाएंगे पुरे : इंजीनियर ललन कुमार

Spread the News

दिल्ली।  इंजीनियर दिवस के दौरान एनएचपीसी के कार्यकारी निदेशक ईं आरके चौधरी से मुलाकात करने पहुंचे पीरपैंती विधायक ईं ललन कुमार के साथ में समाजसेवी ईं आरके जायसवाल, ईं विरेन्द्र निषाद, ईं रीषी रंजन सूरी व मयंक किशोर आदि ने निदेशक श्री चौधरी से मिलकर बिहार में पावर परियोजनाओं और बिजली के संकट से अवगत कराया तथा इसे निजात पाने हेतु अनुरोध किया साथ ही भागलपुर के पीरपैंती में सोलर पावर प्लांट निर्माण करने का अनुरोध किया।

वहीं विधायक ललन कुमार ने इस मामले को बिहार सरकार व अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर मामले को पूर्ण रूप से अंतिम चरण तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया, विधायक जी ने बताया कि पीरपैंती में बिहार सरकार द्वारा सोलर पावर प्लांट निर्माण के उद्देश्य से करीब नौ सौ एकड़ जमीन पहले से मौजूद तीन सौ एकड़ जमीन के साथ ही अधिग्रहण कुछ वर्ष पूर्व किया गया है जो कि रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

उन्होंने आगे कहा कि कुल बारह सौ एकड़ सोलर पावर प्लांट निर्माण के उद्देश्य से प्रयाप्त है और इसे जल्द पूरा करना चाहिए। निदेशक श्री चौधरी अनुरोध को स्वीकारते हुए कहा जल्द बिहार सरकार व राजकीय उच्चस्तरीय अधिकारीयों के साथ बैठक कर प्रताव अंतिम चरण तक पहुंचाएंगे जिससे समाज को समस्या से निजात मिल सके।
गौरतलब हो कि कुछ वर्ष पूर्व विधायक जी द्वारा बिजली समस्या के अनूरोध को स्वीकार करते हुए एनएचपीसी के पूर्व अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री एके सिंह ने समस्या का सामाधान करने का भरोसा जताया था।

वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा कोसी इलाके की प्रस्तावित 130 मेगावाट डगमारा परियोजना को कुछ साल पहले इस योजना को बंद करने का फैसला सरकार के द्वारा किया गया। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने परियोजना की लागत और बिजली उत्पादन की लागत ज्यादा होने समेत कई बिंदुओं के चलते बंद करने का फैसला किया। इस प्रोजेक्ट के जरिए कहा जा रहा था कोसी के एक बड़े इलाके सलाना बाढ़ की विभीषिका से मुक्ति मिलेगी और बिजली भी बनेगी।

भारत सरकार के नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन और बिहार राज्य जल विद्युत निगम के साथ दिपक्षीय समझौता के तहत नीतीश कुमार कैबिनेट ने योजना के मौजूदा स्वरूप को स्वीकृति दी थी और अब परियोजना पर तालेबंदी है। वहीं एक बार फिर से विधायक जी के द्वारा भागलपुर के पीरपैंती में सोलर पावर प्लांट निर्माण के अनुरोध पर एनएचपीसी निदेशक श्री चौधरी के आश्वासन से सभी ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्हें आभार व्यक्त किया।
इस बैठक के तहत एनएचपीसी में कार्यरत बरिष्ठ अधिकारी व एमआईटी और बीआईटी के पुर्वती छात्रों कि लम्बी मुलाकात हुई और आपसी सहयोग के‌ तहत कार्य को अंतिम चरण तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया तथा बिहार में प्रस्तावित पावर परियोजनाओं में पूरी तरह से सहयोग के साथ हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments