Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

जेल में पति से मिलने आई 2 महिलाएं30 ग्राम हेरोइन, 105 ग्राम नशीला पाउडर व अन्य सामान समेत गिरफ्तार

Spread the News

फरीदकोट। फरीदकोट केन्द्रीय जेल में बंद अपने-अपने पति से मुलाकात करने आई 2 महिलाओं को जेल कर्मियों ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाओं से पुलिस ने करीब 30 ग्राम हेरोइन, 105 ग्राम नशीला पदार्थ व एक स्मार्ट फोन बरामद किया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिलाओं को जेल प्रशासन द्वारा फरीदकोट सिटी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

जेल अधिकारी के बयान पर केस दर्ज

फरीदकोट सिटी थाने को जेल प्रशासन द्वारा की गई शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक करमजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी प्रीती पत्नी सतीश कुमार व सिमरन कौर पत्नी प्रदीप सिंह निवासी कच्चा गोनियाना रोड़ श्री मुक्तसर साहिब 16 सितंबर को फरीदकोट जेल में बंद अपने-अपने पति से मुलाकात करने के लिए आई थी।

परंतु उक्त मुलाकात से पहले जब जेल कर्मियों द्वारा उनकी तलाशी ली गई तो, दोनों महिलाओं के पास से 30 ग्राम हेरोइन, 105 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ व एक स्मार्ट फोन बरामद हुआ। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि उक्त महिलाएं जेल में बंद विशाल सिंह नाम के व्यक्ति के लिए नशा लेकर आई थी।

फरीदकोट सिटी थाने में केस दर्ज किया

फरीदकोट सिटी थाने के एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर दोनों महिलाओं व हवालाती को नामजद कर लिया गया है, आरोपी महिलाओं काे गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments