करतारपुर 10 सितंबर। करतारपुर के पास एक गांव में चोरों ने यहाँ घर का सामान चुरा लिया वहीं सिलाई करके अपना गुजारा करने वाली इस घर की लड़की की सिलाई मशीन भी चोरी कर ली। जब लड़की ने समाज सेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर से संपर्क कर इस बारे में बताया तो संस्था के संचालक मास्टर अमरीक सिंह ने लड़की को नई सिलाई मशीन दिलाने का आश्वासन दिया। लड़की की गुहार के दो दिन बाद समाज सेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर ने आज लड़की को नई सिलाई मशीन दिलवाई ताकि उसका काम सुचारु रूप से चल सके। इस मौके पर श्री गुरु हरगोबिंद साहिब इस्त्री सत्संग सभा की रजवंत कौर, सलिंदर कौर, रविंदर कौर, परमिंदर कौर, राजिंदर कौर और संस्था के मास्टर अमरीक सिंह मौजूद थे।



