लुधियाना, 10 सितंबर : शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवकों ने शहर के पाश इलाके मॉडल टाउन गुरु तेग बहादुर मार्केट स्थित एक दुकानदार पर मुंह में फरकर पेट्रोल फेंका और फिर उसे आग लगा दी। आग से कपड़ों की दुकान राख हो गई। दुकानदार भी आग की चपेट में आ गया। दुकान पर लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई। आरोप दुकान में काम करने वाली महिला वर्कर के पति पर है।
दुकानदार का चेहरा व छात्ती झुलसी
आग लगने के कारण दुकानदार का चेहरा, छाती और कंधे झुलस गए। मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित दुकानदार गुरदीप सिंह (55) को अस्पताल ले जाया गया। हालत को भांपते हुए उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को हमले के पीछे पुरानी रंजिश का शक है।



