Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

अबोहर में बच्चों के झगड़े को लेकर पड़ोसियों ने महिला को नहर में फेंका

Spread the News

अबोहर। यहां एक ताजा मामला सामने आया है। अबोहर के संपावाली गांव में बच्चों को लेकर हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया। इससे नाराज होकर पड़ोसियों ने महिला को जान से मारने की नीयत से नहर में धक्का दे दिया। हालांकि आसपास के लोगों ने महिला को नहर से खींचकर बचा लिया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उपचाराधीन सुनीता रानी की पत्नी रमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बेटे दीपक का पड़ोसी के बच्चों से झगड़ा हो गया था। पड़ोसी के बच्चों ने बेटे को खूब पीटा, इसकी शिकायत करने वह पड़ोसी के घर गई, पड़ोसियों ने नाराज होकर उस पर हमला कर दिया।Svg%3E

हालांकि इस दौरान उसने अपना बचाव किया, जिसके बाद वह घर लौटने लगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से नहर में धक्का दे दिया। डूबने के दौरान उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसे नहर से बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments