Friday, September 25, 2026
No menu items!
Google search engine

वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भोगपुर में भूपिंदर सिंह हेड बॉय और अमृतप्रीत कौर हेड गर्ल बने

Spread the News

भोगपुर। वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भोगपुर में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस समारोह में चारों सदनों में से हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय, वाइस हेड गर्ल, अनुशासन हेड बॉय, अनुशासन हेड गर्ल का चयन किया गया। और साथ ही पहली से दसवीं कक्षा तक के मॉनिटर और पपरफेक्ट चुनकर जिम्मेदारी दी गई। जिसमें अमृतप्रीत हेड गर्ल और भूपिंदर सिंह हेड बॉय घोषित किया गया और प्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्य की शपथ ली। स्कूल के प्रिंसिपल डा. सुमन डडबाल ने बच्चों से कहा कि आपको जिम्मेदारियां दी गई हैं और आपको खुद से यह वादा करना होगा कि आप इन जिम्मेदारियों को अचछे से निभाएंगे। इस मौके पर वाइस चेयरपर्सन परमजीत कौर और समस्त स्टाफ शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments