Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

वुडबरी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

Spread the News

भोगपुर,14 मई। वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भोगपुर में चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया। इस मौके पर अध्यापिका सलिंदर कौर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा भारत हर वर्ष 11 मई 1998 में किए गए सफल परमाणु परीक्षण की याद में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को चिह्नित करने के लिए मनाता है। इसका उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक मानसिकता विकसित करना और युवा पीढ़ी को प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही बच्चों को विज्ञान प्रयोगशाला में ले जाकर वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments