Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

नैशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट ने वरिष्ठ अधिवक्ता जफर याब जिलानी के देहांत पर किया शोक व्यक्त

Spread the News

बाबरी मस्जिद मुद्दे को निर्भीक और निडर तरीके से हल करने की कोशिश के लिए हमेशा उन्हें रखा जायेगा याद : मौलाना अनवर अमृतसरी

नई दिल्ली। अंजुमन इस्लाह-ए-मुसलमीन के पूर्व सचिव, मुमताज़ पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव, ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के संस्थापक सदस्य, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रसिद्ध बौद्धिक और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमान जफर याब जिलानी का निधन हो गया। देश भर के नैशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट के सभी सदस्यों ने इस खबर पर शोक व्यक्त किया है।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और नैशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अनवर अमृतसरी , कासमी नदवी ने गहरा दुख व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वकील श्री जफर याब जिलानी के देहांत से देश और राष्ट्र को एक बड़ा झटका लगा है।

Svg%3E

जिस तरह से उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मंच व अन्य मंचों के बैनर तले जिस तरह से देश और देश की समस्याओं को सरकार के सामने रखा और उनका समाधान किया। उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। मौलाना अनवर अमृतसरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि श्री जफर याब जिलानी ने जिस तरह से बाबरी मस्जिद मुद्दे को निर्भीक और निडर तरीके से हल करने की कोशिश की, उस की नज़ीर नहीं मिल सकती है, अंत में उनकी मग़फिरत के लिए प्रार्थना की गई और उनके परिवार वालों के साथ सहानुभूति व्यक्त की गई।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments