आलेख : डा. सुनील धीर
सुल्तानपुर लोधी। सिख धर्म के प्रवर्तक श्री गुरु नानक देव जी का पावन चर्ण स्पर्श प्राप्त कर पवित्र हुई वेईं नदी को मनोहर छवि प्रदान करने हेतु पद्म श्री संंत बलबीर सिंह सीचेेवाल तथा पंजाब सरकार के संयुक्त प्रयास के साथ दिन रात एक कर निर्माण कार्य तीव्र गति के साथ जारी है।
वेईँ नदी पर सुंदर व श्वेत रंग के घाट ,जिनके निर्माण में पहाड़ी पत्थर तथा सफेद सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। लाखों की संख्या में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से लेकर सिख धर्म के उद्गम स्थल गुरुद्वारा संत घाट तक वेईँ नदी के सुंदर घाटों के साथ लोहे की रेलिंग लगा कर उन्हें पुख्ता व श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया गया है।
वेईँ नदी के दोनों किनारों पर सहूलियत के लिए दो नए पुलों तथा दो नए पलटून पुलों (आपातकाल के लिए ) को बनाने की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से संत सीचेवाल के नेतृत्व में उनके कार सेवकों के अमूल्य सहयोग के साथ की गई हैै । वेईँ नदी के दोनों किनारों पर बनी सड़क के दोनों ओर बहुत सुंदर फूलों से लदने वाले छायादार पेड़ लगा कर यहां पहुंचने वाली संगत के लिए प्रात: भ्रमण का प्रबंध किया गया है।
उधर, बेबे नानकी सराय से पुड्डा कालोनी एवं आसपास के गांवों को जाने वाले मार्ग को पुल से जोड़ने का काम भी बहुत तेज़ी के साथ किया गया है। संगत को इसी पुल पर से होकर गुरपर्व के दिनों में आयोजित किए जाने वाले सरकारी समागम में पहुंचने में आसानी होगी।




