दूसरों के काम आना, उनकी मदद करना प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद (सल.) की शिक्षाओं का मुख्य हिस्साः हंसराज मोफर
बठिंडा। मुस्लिम फ्रंट पंजाब द्वारा जहां अनेकों सामाजिक कार्य समय समय पर किये जाते रहे हैं,वहीं गर्मियों के आगाज़ के साथ ही राहगीरों के लिए दमदमा साहिब तलवंडी साबो में पानी की छबील का प्रबंध किया गया। जिस से हज़ारों लोग हर दिन फायदा उठाते रहते हैं। यह विचार आज मुस्लिम फ्रंट पंजाब के राज्य अध्यक्ष श्री मोफर हंस जी ने पंजाब टाइमज़ न्यूज़ के संवाददाता से बात चीत के दोैरान वयक्त किये।
उन्होंने कहा कि इस कार्य का मूल उद्देशय जहाँ भाइचारक सांझ को मज़बूत करने के लिए कदम उठाना है वहीं आने वाली पीढ़ियों को इस महान कार्य के लिए प्रेरित करना भी है कि हमेशा जिंदगी में दूसरों के लिए काम करें ,जनतक हित में काम करें, राज्य के हित में काम करें, देश के हित में काम करें। क्योंकि दूसरों के काम आना, उनकी मदद करना प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद (सल.) की शिक्षाओं का मुख्य हिस्सा है।




