अलीगढ़। एम राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन अलीगढ़ एवं सर्व समाज फाउंडेशन इन्डिया अलीगढ़ की ओर से एक सभा आयोजित की गई। जिस में सर्व समाज फाउंडेशन इन्डिया अलीगढ़ के उपाध्यक्ष एवं एम राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इन्डिया अलीगढ़ जिला अध्यक्ष इस्लाम अल्वी ने पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बात चीत करते हु्ए कहा कि डॉ बी. आर. अंबेडकर ने इतनी असमानताओं का सामना करने के बाद सामाजिक सुधार का मोर्चा उठाया। अंबेडकर जी ने ऑल इंडिया क्लासेज एसोसिएशन का संगठन किया। सामाजिक सुधार को लेकर वह बहुत प्रयत्नशील थे। ब्राह्मणों द्वारा छुआछूत की प्रथा को मानना, मंदिरों में प्रवेश ना करने देना, दलितों से भेदभाव, शिक्षकों द्वारा भेदभाव आदि सामाजिक सुधार करने का प्रयत्न किया। परंतु विदेशी शासन काल होने कारण यह ज्यादा सफल नहीं हो पाया। विदेशी शासकों को यह डर था कि यदि यह लोग एक हो जाएंगे तो परंपरावादी और रूढ़िवादी वर्ग उनका विरोधी हो जाएगा।



