Tuesday, April 28, 2026
No menu items!
Google search engine

बीमारी से परेशान आकर पत्नी का मर्डर:पुलिस को कॉल कर बोला- इलाज कराते-कराते थक चुका, डंडे से सिर फोड़कर मार डाला

Spread the News

पानीपत, 29 जुलाई | रविवार-सोमवार रात पति ने बुजुर्ग पत्नी की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। जिस समय पति ने हमला किया, पत्नी चारपाई पर लेटी हुई थी। हत्या के बाद पति ने पुलिस को कॉल कर कहा कि उसने पत्नी को मार दिया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

महिला के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। तहसील कैंप पुलिस ने महिला के मायके वालों की शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले 22 सालों से मानसिक रूप से बीमार थी। वह उसे कई जगहों से दवाई दिला चुका। इलाज कराते-कराते थक चुका था। ठीक न होने की वजह से वह उससे परेशान हो चुका था। पत्नी भी अपनी बीमारी से परेशान थी। इसलिए उसने हत्या कर दी।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments