Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के बीच 30 साल बाद श्रीनगर में लाल चौक से गुजरा मुहर्रम का जुलूस

Spread the News

श्रीनगर। श्रीनगर में शिया समुदाय के लोगों ने 30 सालों से ज्यादा समय के बाद पारंपरिक गुरुबाजार-डलगेट रूट से मुहर्रम का जुलूस निकाला। यह जुलूस श्रीनगर के चर्चित लाल चौक इलाके से भी गुजरा। 1990 के दशक में हिंसा के चलते इस रूट से मुहर्रम का जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई थी। इस साल जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इसे निकालने की अनुमति दी।

मुहर्रम को इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह काफी धार्मिक महत्व रखता है। यह जुलूस मुहर्रम के आठवें दिन निकाला गया। प्रशासन ने जुलूस निकालने के लिए 6 से 8 बजे तक का समय दिया था। शिया समुदाय के सैंकड़ों लोग सुबह 5.30 बजे गुरुबाजार में इकट्ठे हो गए। जिसके बाद 6 बजे से जुलूस निकाला। कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर वीके विधूरी ने बताया- कश्मीर के लोगों के बनाए अच्छे माहौल के चलते यह परमिशन दी गई। सुबह जुलूस निकालने की परमिशन इसलिए दी गई जिससे आम लोगों को कोई परेशानी न हो। इस कार्यक्रम के शांतिपूर्ण तरीके से होने से प्रशासन दूसरे मुद्दों पर भी फैसला कर सकेगा।

जुलूस के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए
कश्मीर के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस विजय कुमार ने बताया कि पिछले कुछ सालों से शिया समुदाय की ओर से इस रूट पर जुलूस निकालने की मांग की जा रही थी। प्रशासन ने इस बार परमिशन दी तो हमने सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए। एक दिन पहले हाई लेवल मीटिंग भी की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments