Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
Google search engine

बच्चों की फीस के लिए मां ने उठाया खौफनाक कदम- चलती बस के सामने आकर दे दी जान

Spread the News
चेन्नई। तमिलनाडु के सलेम में एक महिला ने चलती बस के सामने आकर जान दे दी। बताया जाता है कि महिला ने यह खौफनाक कदम अपने बच्चों की फीस की खातिर उठाया। उसे उम्मीद थी कि उसके मरने के बाद सरकार से मिले मुआवजे से उसके बच्चों की कॉलेज की फीस भरने में मदद मिलेगी। पुलिस ने महिला की पहचान सलेम की 39 वर्षीय पप्पाथी के रूप में की है, जो सलेम के कलेक्ट्रेट में अस्थायी सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती थी।
एक वीडियो के आनुसार महिला रोड के किनारे चलते हुए दिखाई दे रही है। महिला रोड पर चलते-चलते अचानक चलती एक बस के सामने आ जाती है। जिसके बाद स्पीड से आ रही बस से टकराने के बाद वह उछल कर सामने गिर जाती है। उसकी मौके पर मौत हो जाती है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि महिला दो बच्चों की सिंगल पैरेंट थी। उसकी बेटी इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा है जबकि बेटा एक पॉलिटेक्निक में आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने जानकारी दी, ‘महिला गरीब बैकग्राउंड से आती है और किसी ने उसे गुमराह कि एक्सीडेंट से मौत के बाद मुआवजा मिलता है। हालांकि, पुलिस द्वारा इस मामले की जाँच की जा रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments