उदयपुर/राजस्थान। जिले के सलूंबर इलाके में दो बच्चों की मां ने ममता के तमाम रिश्तों को पीछे छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली। प्रेम में अंधी हुई मां को कोख से जन्मी बेटियों की चीखें सुनकर भी दया नहीं आई। और उसने बच्चों के बजाय अपने प्रेमी के साथ जाना बेहतर समझा।
पूरा मामला उदयपुर के सलूंबर का बताया जा रहा है। यहां एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले एक शख्स से एक शादीशुदा महिला को प्यार हो गया। विवाहिता के दो बच्चे हैं। लेकिन इसके बावजूद महिला ने अपने परिवार और बच्चों की परवाह किए बिना एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से शादी कर ली और बच्चों समेत परिवार से खुद को अलग कर लिया।
महिला की पहली शादी को हुए 15 साल हो चुके थे। कर्ज की किस्त लेने गांव आने-जाने वाले एक फाइनेंस कर्मचारी को शादीशुदा महिला दिल दे बैठी। प्यार इस कदर बढ़ा कि उसने 2 अप्रैल को अपने प्रेमी से शादी कर ली।
पहली शादी के 15 साल बाद महिला के इस फैसले से पूरा गांव, परिवार और क्षेत्र सदमे में है। बड़ी बात यह है कि महिला 10 और 15 साल की दो बेटियों की मां है। दोनों बेटियों का बुरा हाल है। इसके साथ ही महिला ने एसएसपी से शिकायत की है कि उसे और उसके प्रेमी को उसके पूर्व पति से जान का खतरा है।



