Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

कलीम आजाद ने मुख्यमंत्री मान से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र

Spread the News

मान पहुँचेगे आजाद के निमंत्रण पर गुलाब देवी स्थित ईदगाह

चंडीगढ़/मोहाली। गुलाब देवी रोड पर स्थित ईदगाह जालंधर को फंड जारी करने की मांग को मोहम्मद कलीम आजाद ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने रखा। मुख्यमंत्री साहिब ने कहा कि यह मांग जल्द पूरी की जायेगी और कहा कि ईदगाह मुस्लिम समाज की धरोहर है। पंजाब मुस्लिम फ्रंट की मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।

कलीम आजाद के दिए निमंत्रण पत्र पर ईद मिलन के मौके पर मुख्यमंत्री मान जालंधर ईदगाह गुलाब देवी रोड में 22.04.2023 सुबह 9:30 जरूर पहुंचेंगे। और ईद उल फितर के मौके पर मुस्लिम भाईचारे को ईद की मुबारकबाद देंगे।

ईदगाह को जितनी ज़रूरत फंड की होगी उतना देंगे और सुंदर ईदगाह बनाएंगे। और जालंधर में करीब 115 मस्जिदें है उन मस्जिदों की ज्यादा से ज्यादा मदद भी करेंगे और मुख्यमंत्री जी ने यह भी विश्वास दिलाया कि जल्द ही इमाम नासीर को इतिहास हैरिटेज बनाया जायेगा।

मुस्लिम समाज की जो भी जायज़ मांग होगी उसे जल्द पूरा किया जाएगा। मुस्लिम समाज आम आदमी पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। इसकी देखभाल हमारी जिम्मेदारी है। मुस्लिम समाज के जो लोग पूरे पंजाब में रहते हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हर वर्ग के लोगों को आम आदमी पार्टी की सरकार हर सहूलत देने के लिए तैयार है। हमारी सरकार की जो भी लोग मदद करेंगे उनको कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्हें मान सम्मान ज़रूर दिया जाएगा। मुस्लिम समाज के सारे विभागों में जल्दी भर्ती भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री मान ने आजाद को पूर्ण तौर पर विश्वास दिलाया है कि हर वर्ग का आम आदमी पार्टी में स्वागत है। आम आदमी की सरकार नहीं बल्कि लोगों की सरकार है। जो लोगों तक पहुंचकर उन्हें उनका लाभ दिया जाएगा।

इस मौके पर मोहम्मद कलीम आजाद प्रधान पंजाब मुस्लिम फ्रंट और पूर्व मैंबर पंजाब वकफ बोर्ड, मोहम्मद रफीक आजाद वकील, अलाउद्दीन चांद ,मोहम्मद कयूम, मोहम्मद सलीम महासचिव पंजाब मुस्लिम फ्रंट, मौलाना मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद रिज़वान बाबा, मोहम्मद जावेद और अली असगर अमीर जालंधर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments