चंडीगढ़, 12 दिसंबर | पंजाब-चंडीगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 दिसंबर तक पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। पिछले दिन भी पंजाब में 0.3 डिग्री और चंडीगढ़ में 0.4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि पंजाब के 7 शहर ऐसे थे, जिनका तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। पठानकोट में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, रूपनगर और एसएएस नगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 2 से 8 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब से सटे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। पंजाब में पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान लगातार गिर रहा है। साथ ही एक सप्ताह तक बारिश के भी आसार नहीं हैं, जिससे मौसम शुष्क रहेगा।



