Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

शादी के शगुन के दौरान फोटोग्राफर के साथ हुआ हादसा, ऐसे हुई मौत

Spread the News

मानसा, 7 दिसंबर। बुढलाडा ब्लॉक से सटे गांव मल्ल सिंह वाला में एक लड़की की शादी में शगुन की तस्वीरें ले रहे फोटोग्राफर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मक्खन सिंह पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि घर में खुशी का माहौल था और लोग एक दूसरे के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। तस्वीरें ले रहे फोटोग्राफर की अचानक तबीयत खराब हो गई और उसने अपना शरीर आगे की ओर झुकाकर कैमरा जमीन पर रख दिया और अचानक कुर्सी से नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद परिजन व अन्य लोग उसकी ओर दौड़े। अचानक शगुन के घर के सभी लोग शांत हो गये। कुछ ही देर में वहां काफी लोग जमा हो गए और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंजाब फोटोग्राफर यूनियन ने कहा कि मक्खन सिंह बेहद गरीब परिवार से थे। उन्होंने पंजाब सरकार से मृतक के बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बच्चों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments