Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

एक दिवसीय एनएसएस कैंप में ‘नशे से होता नाश’ नुक्कड़ नाटक से लोगों को दिया नशा मुक्ति का संदेश

Spread the News

पंचकूला, 25 जनवरी | गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर-1 की दोनों एनएसएस इकाइयों द्वारा सेक्टर – 32 स्थित दत्तक गाँव उपरली चौकी में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। गाँव पहुँचने पर एनएसएस स्वयंसेवकों का गाँव के लोगों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए गाँव के मध्य में ‘नशे से होता नाश’ नाम के नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।

Svg%3E

नुक्कड़ नाटक में एक शराबी पति की ओर से उसके परिवार में होने वाली अशांति एवं अव्यवस्थाओं को चित्रित करते हुए समाज में दिन प्रतिदिन फैल रही नशे की प्रवृत्ति की कई आदतों का जीवंत चित्रण करने के साथ ही नाटक के अंत में कोरस गायन के साथ गाँव के सभी दर्शकों को नशाखोरी से दूर रहने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। नुक्कड़ नाटक में शिवानी कुमारी, अनमोल शर्मा, मुरारी कुमार, हिमांशी, किरपा राम, नरेन्दर, आदित्य प्रताप सिंह ने अपने सशक्त अभिनय से गाँव वालों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

नुक्कड़ नाटक की शुरुआत में उपरली चौकी गांव के पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह और गाँव के समाजसेवी बुजर्ग गुरमेल सिंह ने एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की, साथ ही गांव को नशा मुक्त बनाने में हर संभव सहयोग देने की बात कही। बलविंदर सिंह ने स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक को वर्तमान की जरूरत बताते हुए कहा कि स्वयंसेवकों का गाँव को नशा मुक्त बनाने का प्रयास जरूर सफल होगा। नशे की लत युवाओं को तन-मन और धन से खोखला बना देती है। नशा करने से भले-बुरे का ज्ञान खत्म हो जाता है। सिगरेट के धुएँ और शराब की छलकती बोतलो ने लाखों घरों की खुशियों को जलाकर खाक कर दिया है। गाँव के समाजसेवी गुरमेल सिंह ने भी समाज में व्याप्त नशाखोरी के कारणों पर बात रखते हुए स्वयंसेवकों को नशे-व्यसन से दूर रहने की सलाह दी।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि एक दिवसीय कैंप में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के बाद गाँव में वृहद सफाई अभियान चलाकर स्वयंसेवकों ने गांव वासियों को स्वच्छता की महत्ता से अवगत कराया, साथ ही उन्हें गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प भी दिलाया। गाँव की साफ-सफाई के पश्चात एकत्रित कूड़े के ढेरों की तस्वीरें स्वयंसेवकों द्वारा वार्ड के पार्षद को भेजकर और उनसे फोन पर बात करके कचरे के निष्पादन के साथ ही गांव में कूड़ेदान रखवाने का भी आग्रह किया गया। कैंप के आयोजन में गांव वालों समेत कार्यक्रम अधिकारी चित्रा सिंह का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments