अल्पसंख्यक विभाग के सोशल मीडिया प्रभारी सलीम पठान समेत अन्य ने की मुलाकात
इंदौर। आज मध्य प्रदेश कांग्रेस चैयरमेन शेख सलीम के निर्देश पर इंदौर शहर काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने शहर अध्य्क्ष सुबूर अहमद गौरी के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्ता प्रतिभा पाल जी को रमज़ान माह में मस्जिदों , इबादतगाहों , कब्रिस्तानों की साफ सफाई और रौशनी के इंतेज़ाम करने को लेकर ज्ञापन दिया ।
इंदौर शहर अल्पसंख्यक विभाग के सोशल मीडिया प्रभारी सलीम पठान ,शहर सचिव शहजाद हुसैन लोहार , वार्ड 2 से अमजद खान ,वार्ड 38 के अध्यक्ष मुबारिक खान , चंदन नगर से मो. शाहिद सुलेमानी और रानीपुरा से हमज़ा खान शामिल हुए।



