Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

अल फलाह फाउन्डेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) के सदस्यों ने आज़मगढ़ से चलकर वाराणसी में किया रक्तदान

Spread the News

अल फलाह फाउंडेशन मुबारकपुर,रसूलपुर का बेहतरीन कारनामा:ज़ाकिर हुसैन

आजमगढ़। सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार ज़ाकिर हुसैन द्वारा 28 सितंबर 2019 में रखी गई अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेटे ग्रुप) की बुनियाद आज लोगों के लिए जीवनदान का काम कर रही है। पिछले दिनों अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) के सदस्यों ने एक बार फिर आजमगढ़ से वाराणसी जाकर रक्तदान किया।

अल फलाह फाउंडेशन के आफताब अहमद ने बताया कि आजमगढ़ के रसुलुपुर की रोगी नज़राना फातमा को वाराणसी जाकर निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया। अल फलाह फाउन्डेशन मुबारकपुर, रसूलपुर यूनिट के हाफिज़ अब्दुल्लाह फरहान और मुशर्रफ रेहान ऊर्फ मुन्ना ने वाराणसी आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान किया।

आजमगढ़ से वाराणसी जाने वाले अल फलाह फाउंडेशन के आफताब अहमद, यासिर नवाज़ , मुहम्मद सैफ और नौशाद अहमद थे। यह पहली बार नहीं, जब अल फलाह फाउंडेशन के सदस्य आजमगढ़ से वाराणसी ब्लड देने गए हों, इससे पूर्व भी अल फलाह फाउंडेशन के संस्थापक ज़ाकिर हुसैन के साथ अल फलाह फाउंडेशन के सदस्य ने कई बार आजमगढ़ से वाराणसी जाकर निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments