जालंधर। कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दिवंगत चौधरी जगजीत सिंह के पुत्र और करतारपुर विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
आपको बता दें कि आज सीएम भगवंत मान करतारपुर की दाना मंडी में रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। उपचुनाव प्रत्याशी सुशील भी रिंकू के पक्ष में प्रचार करेंगे। कहा जा रहा है कि चौधरी सुरिंदर सिंह उनकी मौजूदगी में आप में शामिल होंगे।



