Monday, June 15, 2026
No menu items!
Google search engine

श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण के मुद्दे पर बैठक सम्पन्न

Spread the News

लुधियाना। आदर्श नगर, चण्डीगढ़ रोड, लुधियाना में स्थित श्री चित्रांश सभा पंजाब के प्रधान कार्यालय में पंजाब कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण के मुद्दे पर चर्चा हुई जिसमें प्रस्ताव पास किया गया कि आगामी नवरात्रि से प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लंगर सेवा गरीब विद्यार्थियों की मदद शिथिल पड़ गई थी जिसे पुनः संयुक्त रूप से शुरू कर दिया गया है।
बैठक में कायस्थ संगठनों श्री चित्रांश सभा पंजाब, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (दिल्ली पंजि), कायस्थ चित्रगुप्त महासभा एवं अ भा चि का म के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अंत में श्री राकेश कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में सर्वश्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिन्हा, सज्जन श्रीवास्तव, कृपाशंकर श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा ने अपने अपने सुझाव पेश किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments