Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

कुल्हड़ पिज्जा कपलः सहज अरोड़ा का छलका दर्द- कहा भगवान के लिए बख्श दो, समाज में दोबारा आने दो

Spread the News

जालंधर। पंजाब के जिला जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल जिनकी पिछले दिनों एक आपत्तिजनक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी में हर रोज कोई न कोई नया ट्विस्ट आ रहा है। कुल्हड़ पिज्जा के सहज अरोड़ा ने पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर कुछ लोगों पर उनकी फेक अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे, लेकिन जब बदले में जवाब मिले तो अब एक बार फिर से सहज ने पोस्ट डाली है।

अब सहज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि बहुत हो गया। अब उनकी छवि को और खराब मत करो। उन्होंने लिखा है कि समझौते के लिए उन पर पॉलिटिकल प्रेशर डाला जा रहा है। जब उन्होंने दबाव में आकर समझौता करने से इनकार कर दिया तो अब उनकी छवि को खराब करने के लिए बयानबाजी करवाई जा रही है। उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।

सहज अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि उनकी पत्नी की हालत बहुत खराब है। वह डिप्रेशन में है। भगवान के लिए बख्श दो, समाज में दोबारा आने दो और यह सब आपके सहारे के साथ ही हो सकता है। इसलिए सब हमारे बारे में पॉजीटिविटी फैलाएं। उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनकी हिम्मत नहीं हो रही है वह बार-बार इंटरव्यू दें या फिर फिर वीडियो बनाकर डालें।

उनके बारे में बयानबाजी करने वालों को उन्होंने कहा कि बिना किसी सबूत के वह उनकी छवि को खराब करने के लिए कोई झूठी बयानबाजी न करें। पुलिस अपना काम कर रही है। सहज अरोड़ा ने कहा कि वीडियो वायरल को लेकर उनके पास सारे सबूत हैं, लेकिन उनके पास पॉलिटिकल सपोर्ट नहीं है। इंटरनेट से वीडियो हटाने और इंसाफ की इस लड़ाई में हमें आप सब के साथ की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments