Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

मौलाना मुहम्मद यूसुफ खान कासमी एक नेक दिल और विनम्र व्यक्ति थेः मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी

Spread the News

Svg%3E

लुधियाना,30 मई। जानकारी अनुसार मौलाना मुहम्मद यूसुफ खान पूर्व नाजिम ए दफ्तर जमीयत उलमा हिंद के देहांत पर मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफती ए शहर लुधियाना व अध्यक्ष जमीयत उलमा लुधियाना ने के दुख व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से जमीयत उलेमा हिंद ने एक ईमानदार और साहसी सेवक खो दिया है  उन्होंने लंबे समय तक जमीयत उलेमा हिंद की सेवा की वह हमारे लिए एक योग्य उदाहरण है।

मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी ने दिल्ली में अपने दो साल के प्रवास को याद करते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली में वरिष्ठ विद्वानों और मशाइखों को करीब से देखने का अवसर मिला, जिनमें मौलाना मुहम्मद यूसुफ खान कासमी का नाम भी शामिल है, वह बहुत विनम्र थे और मिलनसार इंसान थे और बुढ़ापे में भी कुछ न कुछ करते रहने का उनका जज्बा हम जैसे युवाओं के लिए एक सबक था। मेरे  दिल में बहुत उनका सम्मान था और आज जब सोशल मीडिया के जरिए अचानक उनके निधन की खबर मिली तो बहुत दुख हुआ

मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी ने दिवंगत मौलाना के शोक संतप्त और रिश्तेदारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और लोगों से दिवंगत मौलाना के लिए विशेष दुआ ए मगफिरत करने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments