मुस्लिम समाज की बेहतरी हेतु हमेशा करता रहूंगा संघर्षः राष्ट्रीय महासचिव मंज़ूर सलमानी
जालंधर। जानकारी के अनुसार एडमिनिस्ट्रेटर वक्फ बोर्ड पंजाब जनाब मोहम्मद फय्याज फारुकी साहेब एडीजीपी पंजाब पुलिस के साथ ऑल इंडिया जमात ए सलमानी के जनाब मंजूर आलम सलमानी, राष्ट्रीय महासचिव एवं मीडिया इंचार्ज, ऑल इंडिया जमात ए सलमानी एवं संगठन सेक्रेटरी, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी पंजाब की अपने साथियों के साथ नाभा में मुस्लिम समाज की बेहतर शिक्षा के लिए टेक्निकल स्कूल, और नई मस्जिद के निर्माण, मस्जिदों में मरम्मत व जरुरी निर्माण एवं मुस्लिम कम्युनिटी सेंटर और समाज की बेहतरी हेतु लुधियाना में ऑल इंडिया जमात ए सलमानी द्वारा वक्फ बोर्ड के सहयोग से आई.एस, आई.पी.एस कोचिंग सेंटर खोलने एवं मुस्लिम समाज की बेहतरी हेतु अन्य मसलों पर जालन्धर में उनके ऑफिस में खास सफल मुलाक़ात की।
एडमिनिस्ट्रेटर साहेब ने सभी मसलो को अच्छी तरह सुना और समझा। उन्होने सभी मांगपत्र को मार्क कर उन पर जल्दी से जल्दी कार्यवाही का भरोसा दिलाया। लुधियाना में कोचिंग सेंटर को रूप देने के लिए जनाब खैरुल बशर सलमानी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया जमात ए सलमानी जल्दी ही एडमिनिस्ट्रेटर साहब से जालन्धर में मुलाकात करेंगे।
एडमिनिस्ट्रेटर वक्फ बोर्ड पंजाब जनाब मोहम्मद फय्याज फारुकी साहेब एडीजीपी पंजाब पुलिस को ऑल इंडिया जमात ए सलमानी के जनाब मंजूर आलम सलमानी व जनाब आबिद हसन सलमानी अध्यक्ष ऑल इंडिया जमात ए सलमानी पंजाब द्वारा शाल ओढ़ाकर कर सिपासनामा देकर सम्मानित किया गया। और उनको ऑल इंडिया जमात ए सलमानी का मेन्यूफेस्टो पेश किया।
उनके साथ हुई मुलाकात में जनाब मजहर आलम पत्रकार पंजाब केसरी, जनाब सुलेमान खान , जनाब नसीम सलमानी, चेयरमैन, ऑल इंडिया जमात ए सलमानी यूथ पंजाब, जनाब शहजाद सलमानी, अध्यक्ष ऑल इंडिया जमात ए सलमानी जालन्धर, और अन्य साथी शामिल हुए।



